Home Uttar Pradesh अदालत के आदेश पर यूपी के सभी थाने सीसीटीवी से लैस

अदालत के आदेश पर यूपी के सभी थाने सीसीटीवी से लैस

62
0

इंस्पेक्टर कक्ष से लेकर हवालात तक हर गतिविधि पर पैनी नजर

लखनऊ।प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से अदालत के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अब थानों में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गतिविधि कैमरों में रिकॉर्ड की जा रही है।

थानों के हर कोने में लगे सीसीटीवी कैमरे

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया कि सभी थानों की इमारतों को सीसीटीवी निगरानी में लाया गया है।थानों के इंस्पेक्टर कार्यालय, हवालात, थाना परिसर, मुख्य प्रवेश द्वार और आसपास के इलाकों में कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

लखनऊ में 95 पिंक बूथ, हर बूथ पर चार कैमरे

पुलिस विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में कुल 95 पिंक बूथ स्थापित किए गए हैं।
इन सभी पिंक बूथों पर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

स्टेशन अफसरों को सौंपी गई निगरानी की जिम्मेदारी

संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने बताया कि सीसीटीवी सिस्टम की निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित स्टेशन हाउस अफसर (SHO) को दी गई है।
इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समय-समय पर इसकी समीक्षा भी करेंगे, ताकि सिस्टम प्रभावी रूप से काम करता रहे।

एक ही कंट्रोल सिस्टम से होगी निगरानी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक थानों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों का सिस्टम एक केंद्रीय स्थान पर जोड़ा गया है।
इससे जिम्मेदार अधिकारी एक ही जगह बैठकर थानों की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।