Home Crime लखीमपुर का खौफनाक अपराधी ढेर, एसटीएफ ने सुल्तानपुर में किया एनकाउंटर

लखीमपुर का खौफनाक अपराधी ढेर, एसटीएफ ने सुल्तानपुर में किया एनकाउंटर

44
0

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सोमवार तड़के एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया, बदमाश लंबे समय से पुलिस की तलाश में था और लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

मुठभेड़ लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरा मोड़ के पास उस समय हुई, जब एसटीएफ और पुलिस की टीम सुल्तानपुर–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी, इसी दौरान बदमाश से आमना-सामना हो गया और उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस और एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था में उसे तत्काल सीएचसी लंभुआ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बदमाश की पहचान और आपराधिक इतिहास

मारे गए बदमाश की पहचान तालिब उर्फ आजम खान (26 वर्ष) के रूप में हुई है, वह लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के गौरिया गांव का निवासी था, पुलिस के अनुसार, तालिब पर लखीमपुर खीरी समेत अन्य जिलों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

फिलहाल पुलिस और एसटीएफ की टीम बदमाश के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है, इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/major-preparations-underway-to-make-the-traffic-system-in-haridwar-safe-and-well-organized/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here