Home Uttrakhand हरिद्वार में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की बड़ी तैयारी

हरिद्वार में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की बड़ी तैयारी

66
0

हरिद्वार में यातायात व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहल, शहर को 5 ट्रैफिक जोन में बांटने की तैयारी

हरिद्वार जिले में लगातार बढ़ते यातायात दबाव, सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने एक अहम और दूरगामी कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है, शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार के शहरी क्षेत्र को 5 ट्रैफिक जोन में विभाजित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

परिवहन विभाग करेगा निगरानी

प्रस्तावित योजना के तहत पूरे ट्रैफिक सिस्टम की निगरानी परिवहन विभाग द्वारा की जाएगी। जोन प्रणाली लागू होने से हर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, ट्रैफिक दबाव और संवेदनशील मार्गों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग रणनीति बनाई जा सकेगी, इससे ट्रैफिक जाम पर प्रभावी नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है।

प्रत्येक जोन में अलग व्यवस्था

योजना के अनुसार, हर ट्रैफिक जोन में अलग ट्रैफिक प्रभारी, पर्याप्त स्टाफ, आधुनिक तकनीकी संसाधन और निगरानी तंत्र तैनात किया जाएगा हाईवे, औद्योगिक क्षेत्र, तीर्थ स्थल और घनी आबादी वाले इलाकों को अलग-अलग जोन में शामिल किया जाएगा, जिससे बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट संभव हो सके।

मेलों और त्योहारों में मिलेगा लाभ

अधिकारियों का मानना है कि ट्रैफिक जोन प्रणाली लागू होने के बाद कांवड़ मेला, चारधाम यात्रा, त्योहारों और वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात प्रबंधन और अधिक प्रभावी होगा। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को जाम से राहत मिलेगी।

परिवहन विभाग द्वारा तैयार किए गए इस प्रस्ताव को जल्द ही अंतिम रूप देकर उच्च स्तर पर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगाम, योजना लागू होते ही हरिद्वार की यातायात व्यवस्था में बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/congress-stages-strong-protest-in-dwarahat-demands-cbi-investigation-into-ankita-murder-case/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here