Home bollywood ‘नायक 2’ की तैयारी शुरू, अनिल कपूर फिर निभाएंगे शिवाजी राव का...

‘नायक 2’ की तैयारी शुरू, अनिल कपूर फिर निभाएंगे शिवाजी राव का किरदार

74
0

अनिल कपूर और फिल्म ‘नायक’ के फैंस के लिए अच्छी खबर है। अब इस फिल्म का सीक्वल यानी ‘नायक 2’ बनने जा रहा है। खास बात यह है कि अनिल कपूर एक बार फिर शिवाजी राव के रोल में नजर आएंगे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल कपूर ने फिल्म के पुराने निर्माता ए.एम. रत्नम से ‘नायक’ के राइट्स खरीद लिए हैं। अब वे दीपक मुकुट के साथ मिलकर इस फिल्म को को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं और खुद इसमें लीड रोल भी निभाएंगे।

Also Read- अमरमणि त्रिपाठी: पूर्वांचल की वह सत्ता, जिसके सामने सरकारें भी सलामी देती थीं

निर्माता दीपक मुकुट ने कंफर्म किया है कि ‘नायक 2’ पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि वे और अनिल कपूर मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं। हालांकि अभी फिल्म की कास्टिंग और शूटिंग की तारीखों को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने यह जरूर कहा कि अनिल कपूर इस सीक्वल में एक्टिंग करते नजर आएंगे।

दीपक मुकुट ने यह भी बताया कि ‘नायक’ एक खास और यादगार फिल्म है और करीब 25 साल बाद इसका सीक्वल बनाने का सही समय आ गया है। फिल्म की शूटिंग तब शुरू होगी जब इसकी स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार हो जाएगी।

आपको बता दें कि ‘नायक’ 2001 में रिलीज हुई थी। इसमें अनिल कपूर के साथ अमरीश पुरी, रानी मुखर्जी, जॉनी लीवर और शिवाजी सतम जैसे कलाकार नजर आए थे। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन टीवी पर बार-बार दिखाए जाने के बाद यह एक कल्ट क्लासिक बन गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here