Home Crime अवैध संबंधों के चलते भतीजे ने की चाचा की हत्या, पुलिस ने...

अवैध संबंधों के चलते भतीजे ने की चाचा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

45
0

स्थानीय थाना पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल ताँचिया (छोटी कुल्हाड़ी) भी बरामद कर ली है।
मामला बीती 4 जनवरी की रात का है, जब ग्राम सारस में पोखर (तालाब) के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी भतीजे के अपनी चाची से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर चाचा और भतीजे के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते भतीजे ने धारदार हथियार से अपने ही चाचा की हत्या कर दी।

थाना प्रभारी रवि भूषण शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित को राया–मथुरा रोड से यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले मार्ग से दोपहर करीब 12:20 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त छोटी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here