Home Uttar Pradesh “साहब, मैं अभी जिंदा हूं”-लेखपाल ने महिला को दस्तावेजों में दिखाया मृत,...

“साहब, मैं अभी जिंदा हूं”-लेखपाल ने महिला को दस्तावेजों में दिखाया मृत, जमीन हड़पी

64
0

बदायूं जिले के सहसवान तहसील से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक महिला लेखपाल के खिलाफ गंभीर आरोप लेकर अधिकारियों के सामने पहुंची और बोली— “साहब, मैं अभी जिंदा हूं, लेकिन मुझे कागजों में मृत दिखा दिया गया है।”

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति की मृत्यु के बाद लेखपाल ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी पूरी जमीन उसके बेटे के नाम दर्ज करा दी। इतना ही नहीं, महिला को भी सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्शा दिया गया। महिला का कहना है कि उसे एक बीघा जमीन भी नहीं छोड़ी गई, जबकि उसकी एक बेटी भी है।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जमीन अपने नाम होने के बाद बेटे ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि लेखपाल ने उसे फोन कर खुद को “डीएम बदायूं” बताते हुए बातचीत की और पूछा कि “गौरव तुम्हारा लड़का है?” महिला ने जब हां कहा, तो उसी आधार पर फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर दिए गए।

पीड़िता ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई और कहा कि वह लंबे समय से दर-दर भटक रही है, लेकिन अब तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले को गंभीरता से लेने की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here