Home Breaking News अंकिता भंडारी केस: उर्मिला सनावर देहरादून पहुंचीं, एसआईटी को सौंपेंगी साक्ष्य

अंकिता भंडारी केस: उर्मिला सनावर देहरादून पहुंचीं, एसआईटी को सौंपेंगी साक्ष्य

58
0

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग और सोशल मीडिया पर अपने बयानों से सुर्खियों में रही अभिनेत्री उर्मिला सनावर मंगलवार देर रात देहरादून पहुंचीं।

उर्मिला ने सामाजिक कार्यकर्ता दर्शन भारती के साथ दिल्ली से देहरादून का सफर किया, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जल्द ही पुलिस और एसआईटी के सामने पेश होकर अपने पास मौजूद साक्ष्य सौंपेंगी, ताकि आरोपी के खिलाफ न्याय प्रक्रिया को तेज किया जा सके दूसरी ओर, आरोपी सुरेश राठौर को हाई कोर्ट से राहत मिली है और उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

दर्शन भारती का बयान

इस दौरान हमारे ब्यूरो हेड दीपक पांडे ने बाबा दर्शन भारती से खास बातचीत की दर्शन भारती ने कहा कि यह मामला प्रदेश की अस्मिता का सवाल है और अंकिता भंडारी को न्याय मिलना चाहिए, उन्होंने बताया कि उर्मिला सनावर भी इस मामले में पूरी तरह सक्रिय हैं और न्याय दिलाने के लिए किसी हद तक भी जा सकती हैं

उर्मिला सनावर का संदेश

उर्मिला सनावर ने कहा कि आज उन्हें एसआईटी ने बुलाया है और वह एसआईटी को तमाम रिकॉर्डिंग और सबूत सौंपेंगी, उन्होंने सरकार से अपील की है कि पहाड़ की बेटी को न्याय मिले, इस घटना ने उत्तराखंड में न्याय की मांग को और मजबूत किया है और सोशल मीडिया पर भी इसकी गूंज तेज़ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here