Home Political news पूर्व विधायक राजन तिवारी की अखिलेश यादव से मुलाकात, सियासी हलकों में...

पूर्व विधायक राजन तिवारी की अखिलेश यादव से मुलाकात, सियासी हलकों में हलचल तेज

99
0

बिहार के पूर्व विधायक और चर्चित बाहुबली नेता राजन तिवारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, खासकर इसे आगामी चुनावी रणनीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

पूर्वांचल की राजनीति में राजन तिवारी की गहरी पकड़ मानी जाती है। बताया जाता है कि ब्राह्मण वोटरों के बीच उनका खासा प्रभाव है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले राजन तिवारी बिहार से विधायक रह चुके हैं, जबकि वर्तमान में उनके भाई बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। राजन तिवारी का नाम अक्सर सुर्खियों में रहा है। कभी उत्तर प्रदेश तो कभी बिहार की राजनीति, कभी विधानसभा तो कभी जेल—उनका सियासी और व्यक्तिगत जीवन लगातार चर्चा में रहा है।

  
हालांकि, राजन तिवारी का राजनीतिक सफर विवादों से अछूता नहीं रहा। उनका नाम कई बार संगीन मामलों में आया और जेल भी जाना पड़ा।
अखिलेश यादव से हुई हालिया मुलाकात के बाद एक बार फिर राजन तिवारी का नाम राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में आ गया है। आने वाले समय में इस मुलाकात के सियासी मायने क्या निकलते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here