Home Breaking News औरैया में पुलिस मुठभेड़, शातिर अपराधी मुबारक हुसैन उर्फ राजा गिरफ्तार

औरैया में पुलिस मुठभेड़, शातिर अपराधी मुबारक हुसैन उर्फ राजा गिरफ्तार

66
0

औरैया। जनपद औरैया में एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान देर रात एक शातिर अपराधी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने मुबारक हुसैन उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, एनएच-19 लिंक रोड बाबरपुर–रसुलपुर के पास पुलिस टीम देर रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी।

घायल बदमाश की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और उसे उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मुबारक हुसैन उर्फ राजा पर औरैया व इटावा जनपद में 18 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here