Home Uttar Pradesh गोंडा में नजरबंद क्यों किए गए संजय यदुवंशी?

गोंडा में नजरबंद क्यों किए गए संजय यदुवंशी?

658
0

नंदिनी निकेतन बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह की राष्ट्रकथा मंच पर पवन सिंह जैसे सुपरस्टार लेकिन तभी एंट्री होती है एक ऐसे नाम की, जिसने पूरा खेल पलट दिया संजय यदुवंशी। जैसे ही सुल्तानपुर के इस यूट्यूबर–सिंगर ने परिसर में कदम रखा, भीड़ बेकाबू हो गई स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के साथ यह दावा होने लगा कि पुलिस को सुरक्षा कारणों से संजय को कुछ देर के लिए “नजरबंद” तक करना पड़ा।

बृजभूषण सिंह के बुलावे पर पहुंचे अवधी सिंगर संजय यदुवंशी को क्यों किया गया  नजरबंद? '108 पर लद के जाबा'….

और फिर शुरू हो गई फुसफुसाहट “पवन सिंह जैसे सितारे भी फीके पड़ गए? क्या बृजभूषण के गढ़ में कोई नया दबदबा पैदा हो गया है?” अब यही सवाल सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है क्या संजय यदुवंशी का क्रेज़, बाहुबली की सियासी ताकत पर भारी पड़ गया? सुल्तानपुर के एक साधारण किसान परिवार से निकलकर आज लाखों दिलों पर राज करने वाला ये नाम जिसने ‘Sanjay Yadav Comedy’ से पहचान बनाई कभी यूपीएससी और आर्मी का सपना देखने वाला यह लड़काआर्थिक तंगी के कारण टूट गया पिता हरियाणा में ऑटो चलाते थे पहली कमाई से खरीदी थी सिर्फ एक साइकिल और सोशल मीडिया की ताकत ने 2023 में बुलेटऔर 2025 तक स्कॉर्पियो–थार उनके दरवाज़े पर खड़ी कर दी।

आज संजय अवध के सबसे बड़े कंटेंट क्रिएटर्स में गिने जाते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल बुलाया गया था या बिन बुलाए पहुंचे? यहीं से शुरू होता है असली विवाद एक पक्ष कहता है “बृजभूषण ने बुलाया ही नहीं था। तो वहीं संजय के परिजन दावा कर रहे हैं तीन दिन पहले खुद कॉल आया था।” इस बीच वायरल हो रहा है संजय का वो वीडियोजहां वह हाथ जोड़कर फैंस से शांति की अपील कर रहे हैं।पहले भी मारपीट के एक विवाद में उनका नाम आया था आज राष्ट्रकथा की ये घटना फिर से उन्हें सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में ले आई है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/defence-minister-and-chief-minister-inaugurated-ashok-leylands-ev-plant-giving-a-new-impetus-to-ups-development/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here