Home Political news सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद नेहा सिंह राठौर का सरकार पर...

सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद नेहा सिंह राठौर का सरकार पर तंज, भोजपुरी गीत के जरिए साधा निशाना

57
0

राजद्रोह मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के बाद भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर ने केंद्र की बीजेपी सरकार और उसके नेताओं पर अपने हमले तेज कर दिए हैं, नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भोजपुरी गीत साझा करते हुए एक बार फिर मौजूदा सरकार और सत्ताधारी नेताओं पर तंज कसा है।

नेहा सिंह राठौर ने अपने पोस्ट में लिखा, “बात-बात पे साहेब FIR करवाना, साहेब छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना”, और इसी पंक्ति के जरिए उन्होंने गीत के माध्यम से अपनी बात रखी, गाने में उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर, सरकार के फैसलों और हालिया घटनाओं को लेकर सवाल उठाते हुए कटाक्ष किया है।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पोस्ट बनी विवाद की वजह

नेहा सिंह राठौर पर आरोप है कि उन्होंने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर एक्स पर कथित तौर पर विवादित और देश-विरोधी पोस्ट की थी, इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, जिससे पूरा देश आक्रोश और शोक में डूब गया था, एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि जब भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी, उसी दौरान नेहा सिंह राठौर की पोस्ट से राष्ट्रीय अखंडता और संप्रभुता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका पैदा हुई।

सामाजिक वैमनस्य फैलाने का भी आरोप

अभियोग पक्ष का यह भी कहना है कि नेहा सिंह राठौर के बयानों से धर्म और जाति के आधार पर वैमनस्य फैलाने तथा सामाजिक तनाव बढ़ाने की कोशिश की गई, इसी आधार पर उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम राहत

हालांकि, मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, इसके बाद से ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने विचारों को और मुखर तरीके से सामने रखना शुरू कर दिया है।

फिलहाल यह मामला न्यायिक प्रक्रिया में है, वहीं नेहा सिंह राठौर के बयान और गीत को लेकर सियासी हलकों में बहस तेज होती जा रही है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/outrage-in-meerut-kidnapping-case-dalit-family-alleges-mothers-funeral-procession-has-not-yet-been-taken-out/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here