Home Uttrakhand सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ पौड़ी...

सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ पौड़ी का नाम बदला

58
0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पौड़ी गढ़वाल जनपद स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम बदलने की घोषणा की है। अब यह संस्थान “स्वर्गीय अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज, डोभ (श्रीकोट), पौड़ी” के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में शासन द्वारा औपचारिक शासनादेश जारी कर दिया गया है।

यह फैसला मुख्यमंत्री के निर्देश पर लिया गया, जिससे राज्य सरकार की संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से सामने आया है।
बताया गया है कि हाल ही में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। इसके बाद यह निर्णय लिया गया।

राज्य सरकार के इस फैसले को स्वर्गीय अंकिता भंडारी की स्मृति को सम्मान देने और उनके परिवार के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त करने के रूप में देखा जा रहा है। नर्सिंग कॉलेज का नामकरण अब अंकिता भंडारी के नाम पर होने से उनके संघर्ष और स्मृति को स्थायी पहचान मिलेगी। सरकार के इस निर्णय की विभिन्न वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है और इसे सामाजिक संवेदनशीलता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/administration-takes-action-against-illegal-encroachment-demolishes-illegal-shrine-in-ghantaghar-area/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here