Home Crime KGMU में रेजिडेंट डॉक्टर उत्पीड़न मामला: फरार डॉक्टर रमीज मलिक दोषी, MD...

KGMU में रेजिडेंट डॉक्टर उत्पीड़न मामला: फरार डॉक्टर रमीज मलिक दोषी, MD कोर्स से निष्कासन की सिफारिश

103
0

विशाखा समिति की अध्यक्ष डॉ. मोनिका का बयान

लखनऊ।विशाखा समिति की अध्यक्ष डॉ. मोनिका ने बताया कि 22 तारीख से समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच में सामने आया कि 25 जुलाई से आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के बीच संबंध थे।
जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि रमीज मलिक ने पीड़िता के साथ इमोशनल हरासमेंट किया और उस पर फिजिकल रिलेशनशिप बनाने का दबाव डाला। पीड़िता के बयान के आधार पर 23 तारीख को एफआईआर दोबारा दर्ज कराई गई।

शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने रिश्ता तोड़ा

डॉ. मोनिका के अनुसार, सितंबर में पीड़िता को पता चला कि फरार डॉक्टर रमीज मलिक की पहले से शादी हो चुकी है, जिसके बाद पीड़िता ने रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया।

डॉ. रमीज मलिक का सस्पेंशन रहेगा जारी

विशाखा समिति ने साफ किया कि डॉ. रमीज मलिक का निलंबन जारी रहेगा। समिति ने यह भी बताया कि फरार डॉक्टर के खिलाफ आगे की कार्रवाई पर मंथन किया जा रहा है।

कुलपति सोनिया नित्यानंद का बड़ा बयान

किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि जांच में फरार डॉक्टर रमीज मलिक को दोषी पाया गया है KGMU में उसका MD कोर्स समाप्त (निष्कासित) किया जा रहा है कॉलेज प्रशासन ने डीजीएमई को पत्र भेजकर सिफारिश की है कि उसका दाखिला पूरी तरह रद्द किया जाए

महिला आयोग से कोई पत्र नहीं मिला

कुलपति ने स्पष्ट किया कि KGMC को महिला आयोग की ओर से कोई भी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें आती रहती हैं और उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

ब्लैकमेल और लगातार उत्पीड़न का आरोप

जांच में यह भी सामने आया कि फरार डॉक्टर रमीज मलिक लगातार पीड़िता रेजिडेंट डॉक्टर को ब्लैकमेल और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

धर्मांतरण के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट

डॉ. के.के. सिंह ने बताया कि पीड़िता ने कॉलेज की आंतरिक जांच में कभी भी धर्मांतरण का आरोप नहीं लगाया हालांकि पुलिस में दर्ज एफआईआर में धर्मांतरण का मामला शामिल किया गया है धर्मांतरण की जांच KGMC के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती

KGMC की मांग – आरोपी को मिले कड़ी सजा

KGMC प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि कॉलेज चाहता है कि फरार डॉक्टर रमीज मलिक को उसके कृत्य की सख्त सजा मिले, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here