Home Breaking News मेरठ अगवा केस में आक्रोश, दलित परिवार का आरोप, मां की अर्थी...

मेरठ अगवा केस में आक्रोश, दलित परिवार का आरोप, मां की अर्थी अब तक नहीं उठी

65
0

मेरठ: दलित मां-बेटी पर खौफनाक वारदात, बेटी अगवा, मां की मौत के बाद सियासी घमासान

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, यहां एक दलित मां-बेटी के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि बेटी को अगवा किया जा रहा था, तभी बीच-बचाव करने पर अपराधियों ने मां पर हथियार से हमला कर दिया, गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि लड़की का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

अंतिम संस्कार से इनकार, बेटी की बरामदगी की मांग

महिला की मौत के बाद परिजनों ने साफ कर दिया है कि जब तक अगवा की गई लड़की की बरामदगी नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा, परिवार का कहना है कि प्रशासन लगातार दबाव बना रहा है, लेकिन घर से अर्थी तभी उठेगी जब पुलिस बेटी को सुरक्षित वापस लाएगी, अगवा की गई लड़की के मौसा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और उनके घर पर बुलडोजर चलाया जाए, उन्होंने प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया।

गांव में जाने से रोके गए सपा विधायक अतुल प्रधान

घटना के बाद राजनीति भी तेज हो गई है, सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान जब पीड़ित परिवार से मिलने कपसाड़ गांव जाने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया, इसे लेकर विधायक और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई, पुलिस द्वारा आगे बढ़ने से रोके जाने पर अतुल प्रधान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और वहीं विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया, विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि वे केवल पीड़ित परिवार से मिलना चाहते थे, लेकिन प्रशासन उन्हें जानबूझकर रोक रहा है।

पुलिस का पक्ष: कानून-व्यवस्था को लेकर एहतियात

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए एहतियातन प्रवेश पर रोक लगाई गई है, गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

SSP मेरठ का बयान

मेरठ के SSP विपिन टाडा ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा, “परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना सरधना में दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, 10 से ज्यादा पुलिस टीमें कई जनपदों में दबिश दे रही हैं, आरोपियों की गिरफ्तारी और लड़की की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक और युवती पहले से परिचित थे, महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार परिवार के संपर्क में हैं, कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।”

फिलहाल कपसाड़ गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पूरी सतर्कता बरत रहा है, वहीं परिजन बेटी की सकुशल बरामदगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

https://itreesoftwares.in/filmitics/a-story-from-gonda-that-has-shaken-the-entire-purvanchal-region/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here