वीमेन प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आग़ाज़ 9 जनवरी से होने जा रहा है।
टूर्नामेंट का पहला मैच पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा.हालांकि इस बार वीमेन प्रीमियर लीग के नए सीजन की शुरुआत फ़रवरी के बजाए जनवरी में ही हो रही है। टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुक़ाबला वडोदरा में पाँच फ़रवरी को खेला जाएगा।
वीमेन प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में कुल 22 मुक़ाबले खेले जाने हैं. लेकिन इस सीजन के सभी 22 मुक़ाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और कोटांबी स्टेडियम वडोदरा में ही खेले जाएंगे.टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैचों का आयोजन डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. वहीं एलिमिनेटर और फाइनल समेत बाकी बचे 11 मैच कोटांबी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
वीमेन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार डबल हेडर मैच खेले जाएंगे। पहली बार डबल हेडर का आयोजन शनिवार 10 जनवरी को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। डबल हेडर के दिन पहला मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। शाम के सभी मुकाबले 7.30 बजे से शुरू होंगे।
पिछले सीजन की तुलना में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे?
पिछले सीजन की तुलना में टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी पांच टीमों, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स में काफ़ी कुछ बदला हुआ नज़र आएगा।
पिछले सीजन की तुलना में टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी पांच टीमों, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स में काफ़ी कुछ बदला हुआ नज़र आएगा।


