Home Uttrakhand अंकिता हत्याकांड की CBI जांच के आदेश के बाद व्यापार मंडल ने...

अंकिता हत्याकांड की CBI जांच के आदेश के बाद व्यापार मंडल ने 11 जनवरी के उत्तराखंड बंद से खींचे हाथ

66
0

उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड को लेकर बीते दिनों प्रदेशभर में भारी आक्रोश देखने को मिला था। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया था।

इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अंकिता हत्याकांड की CBI जांच की संस्तुति किए जाने के बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड ने बड़ा फैसला लिया है। संगठन ने 11 जनवरी को प्रस्तावित उत्तराखंड बंद का समर्थन न करने का ऐलान किया है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि सरकार द्वारा CBI जांच की सिफारिश के बाद अब बंद का कोई औचित्य नहीं रह जाता। संगठन का मानना है कि CBI जांच से मामले में पारदर्शिता आएगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

व्यापार मंडल ने प्रदेश के सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहें और 11 जनवरी को अपने प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खोलें। संगठन ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों का आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here