यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म देखने के बाद कई सितारों ने यामी की तारीफ की है। पहले आलिया भट्ट ने फिल्म को सराहा था और अब करण जौहर भी यामी की एक्टिंग से काफी प्रभावित नजर आए।
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्म की कहानी और उसमें यामी के किरदार शाजिया बानो की जीत ने उन्हें भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म के आखिर में वह कुछ बोल भी नहीं पाए और फिर जोरदार तालियां बजाईं। करण को इस बात का भी अफसोस है कि वह यह फिल्म थिएटर में नहीं देख पाए।
Also Read- एटा में ऑनर किलिंग की दर्दनाक घटना, प्रेमी-प्रेमिका की बेरहमी से हत्या
उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें लंबे समय बाद किसी एक्टर की परफॉर्मेंस ने इतना ज्यादा प्रभावित किया है। करण के मुताबिक, यामी की खामोशी, उनकी आंखों की भावनाएं, आखिरी मोनोलॉग और पूरी फिल्म में उनका काम बेहद शानदार है।
करण जौहर ने फिल्म के निर्देशक सुपर्ण वर्मा की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने फिल्म को बहुत संतुलित तरीके से बनाया है। साथ ही इमरान हाशमी की एक्टिंग को भी उन्होंने उनके करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस बताया।पोस्ट के आखिर में करण ने लिखा, “यामी, मैं जिंदगी भर के लिए आपका फैन हो गया हूं। ‘हक’ आप नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें।”


