Home Entertainment माही विज के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की बहन अर्पिता खान,...

माही विज के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की बहन अर्पिता खान, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

71
0

माही विज अपने एक हालिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने दोस्त नदीम को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक लंबा पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग माही का नाम नदीम के साथ जोड़ने लगे और उन्हें ट्रोल करने लगे।जय भानुशाली से तलाक के बाद माही पहले से ही ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं।

ऐसे में अंकिता लोखंडे और जय भानुशाली ने उनका समर्थन किया था। अब सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी माही के सपोर्ट में सामने आई हैं।अर्पिता खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि अगर नदीम जैसे अच्छे इंसान को भी लोग गलत बातें कह सकते हैं, तो यह सोचकर हैरानी होती है कि हम कैसी दुनिया में रह रहे हैं। बता दें कि नदीम सलमान खान के करीबी दोस्त हैं और उनका खान परिवार से भी अच्छा रिश्ता है।

माही विज और जय भानुशाली की बेटी तारा, नदीम को “अब्बा” कहकर बुलाती है। इसी बात को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ, जिससे माही को बहुत तकलीफ पहुंची।इसके बाद माही ने एक वीडियो शेयर कर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नदीम उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और वह कई सालों से उन्हें जन्मदिन की बधाई देती आ रही हैं। माही ने साफ किया कि तारा को नदीम को “अब्बा” कहने का फैसला उन्होंने और जय ने मिलकर किया है। साथ ही उन्होंने गलत बातें फैलाने वालों की कड़ी आलोचना भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here