Home Uttar Pradesh यूपी में नए बिजली मीटर की दरें तय, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

यूपी में नए बिजली मीटर की दरें तय, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

139
0

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए UPPCL (उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने नए बिजली मीटर की दरें तय कर दी हैं। अब नए कनेक्शन पर मीटर के लिए पहले के मुकाबले काफी कम राशि देनी होगी।

नए कनेक्शन में मीटर का दाम हुआ कम

UPPCL द्वारा लागू की गई नई दरों के अनुसार,
अब 1 किलोवाट (KW) कनेक्शन पर मीटर की कीमत 2800 रुपए तय की गई है।
पहले उपभोक्ताओं को मीटर के लिए 6016 रुपए तक चुकाने पड़ते थे।

2KW कनेक्शन के लिए तय हुई नई दर

अब 2KW बिजली कनेक्शन मात्र 3198 रुपए में मिलेगा।
इससे मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा।

थ्री फेज मीटर की कीमत भी तय

थ्री फेस बिजली मीटर के लिए अब 4100 रुपए निर्धारित किए गए हैं।
पहले इसके लिए भी उपभोक्ताओं से ज्यादा शुल्क लिया जा रहा था।

सिक्योरिटी मनी की वसूली बंद

UPPCL ने उपभोक्ताओं को एक और बड़ी राहत देते हुए
सिक्योरिटी डिपॉजिट की वसूली पूरी तरह बंद कर दी है।

बकाया राशि का होगा समायोजन

अगर किसी उपभोक्ता की कोई बकाया या अतिरिक्त जमा राशि है,
तो उसे सीधे बिजली बिल में एडजस्ट किया जाएगा।

उपभोक्ताओं को सीधा लाभ

नई व्यवस्था से नए कनेक्शन सस्ते होंगे शुरुआती खर्च कम होगा उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ घटेगा UPPCL के इस फैसले को आम जनता के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।