Home मनोरंजन सूर्यकुमार यादव के नए लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

सूर्यकुमार यादव के नए लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

96
0

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि उनका नया लुक है। सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव के इस बदले हुए अंदाज़ को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक फैन ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, “बॉलीवुड के जितने भी हीरो हैं, आज सब आपके सामने फीके हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “सूर्य भाई सबसे अलग।” कुल मिलाकर सूर्यकुमार यादव का यह नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

अगर क्रिकेट की बात करें तो सूर्यकुमार यादव जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आने वाले हैं। 21 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है और सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की अगुवाई करते नजर आएंगे। टी20 विश्व कप से पहले यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/bjp-will-list-the-benefits-of-ramji-bill-public-awareness-campaign-will-be-run-in-every-village/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here