स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने हाल ही में अपने फैंस को चौंकाते हुए लंबा ब्रेक लेने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि वे 2030 तक काम से दूर रहेंगे और इस दौरान अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देंगे। यह ऐलान उन्होंने अपने हैदराबाद लाइव शो के दौरान किया।जाकिर ने कहा कि वे पहले से तय अपने सभी इवेंट्स पूरे करेंगे, लेकिन उसके बाद ब्रेक पर चले जाएंगे।
जाकिर खान को क्या परेशानी है?
एक इंटरव्यू में जाकिर खान ने अपनी हेल्थ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी फैमिली में कई जेनेटिक बीमारियां हैं, जो उम्र बढ़ने के साथ सामने आती हैं। इसके अलावा उन्होंने खुद भी अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दिया।जाकिर ने कहा,“मैं सिर्फ 2 घंटे सो रहा हूं और लगातार हजारों लोगों से मिल रहा हूं। जैसे ही किसी शहर पहुंचते हैं, तुरंत काम शुरू हो जाता है। ऐसे में शरीर पर बुरा असर पड़ता है।”उन्होंने माना कि लगातार काम और कम नींद ने उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाया है।
Also Read- लखनऊ चिड़ियाघर को मिला नया निदेशक, संजय कुमार विश्वास ने संभाली कमान
काम को सबसे ऊपर रखने का असर
जाकिर ने कहा कि जब परिवार में आप पहले व्यक्ति होते हैं जिसे इतना नाम और पहचान मिलती है, तो एक बड़ी जिम्मेदारी महसूस होती है। इसी वजह से उन्होंने हमेशा काम को प्राथमिकता दी।लेकिन अब उन्हें एहसास हुआ है कि इस सोच का असर उनकी सेहत पर पड़ रहा है।
ब्रेक लेने का फैसला कब किया?
जाकिर ने बताया कि वे लगातार 10 साल से बिना रुके काम कर रहे थे। शुरुआत में उन्हें लगा था कि वे काम और सेहत दोनों संभाल लेंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया।उन्होंने कहा,“पिछले साल जब मैं अमेरिका में था, तब समझ आया कि काम और हेल्थ साथ संभालना मुश्किल है। तभी मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया।”
जाकिर खान का यह फैसला उनके फैंस के लिए भले ही चौंकाने वाला हो, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि यह कदम उन्होंने अपनी सेहत और भविष्य को ध्यान में रखकर उठाया है।





