Home Uttar Pradesh CM योगी से बादशाह की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात??

CM योगी से बादशाह की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात??

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गायक बादशाह ने की शिष्टाचार भेंट की,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रसिद्ध गायक और रैपर बादशाह ने गोरखपुर में शिष्टाचार भेंट की।

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें कला, संगीत और युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बादशाह का स्वागत करते हुए कहा कि संगीत और कला समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में इनकी अहम भूमिका होती है। वहीं, गायक बादशाह ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों के बीच उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों, युवाओं की प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हुई। मुलाकात के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बादशाह को स्मृति चिह्न भेंट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here