Home Uttrakhand मकर संक्रांति पर खटीमा को मिला आधुनिक हाईटेक बस स्टेशन, मुख्यमंत्री ने...

मकर संक्रांति पर खटीमा को मिला आधुनिक हाईटेक बस स्टेशन, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

109
0

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा नगर को एक बड़ी सौगात दी। सितारगंज रोड स्थित ढाई बीघा भूमि पर लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महाराणा प्रताप हाईटेक रोडवेज बस स्टेशन का मुख्यमंत्री ने विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया।

यह नवनिर्मित बस स्टेशन सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जो यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था प्रदान करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हाईटेक बस स्टेशन न केवल खटीमा के नागरिकों के लिए बल्कि आसपास के सीमांत क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी बेहद उपयोगी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के विकास और आम जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी विकास की यह श्रृंखला जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here