Home Uttar Pradesh मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट से अफरातफरी,सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से...

मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट से अफरातफरी,सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कार्यक्रम समाप्त होने के ठीक पहले प्रेस वार्ता स्थल पर अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आज मायावती के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी।

सेंट्रल एसी में शॉर्ट सर्किट होते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में धुआं फैलने लगा, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को तुरंत अपने नियंत्रण में ले लिया। अग्नि सुरक्षा उपकरणों का तत्काल उपयोग किया गया, जिससे आग फैलने से पहले ही खतरे को टाल दिया गया।

धुएं के कारण हाल में मौजूद मीडियाकर्मियों और अन्य लोगों ने एसी बंद करने की बात कही,इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा घेरे में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला।

प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को ही घटना का कारण बताया जा रहा है। गौरतलब है कि मायावती का जन्मदिन होने के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। समय रहते स्थिति पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

https://itreesoftwares.in/filmitics/a-defender-worth-rs-3-crore-a-porsche-worth-rs-5-5-crore-the-story-of-the-baba-from-magh-mela-2026-who-set-social-media-on-fire/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here