बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में बीएमसी चुनाव में वोट डालने पहुंचे थे। वोटिंग के बाद जब वह बाहर आए, तभी उनके पास एक छोटी बच्ची मदद की गुहार लेकर पहुंच गई। अक्षय और उस बच्ची का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है।
अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वोट देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और मुंबईकरों को आगे आकर मतदान जरूर करना चाहिए। इसी दौरान एक बच्ची उनसे मदद मांगने आ गई।
बच्ची की बात ध्यान से सुनते दिखे अक्षय
जब अक्षय कुमार मीडिया से बात कर अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे, तभी बच्ची ने भावुक होकर उन्हें रोका और बताया कि उसके पिता पर बहुत कर्ज है। बच्ची ने अक्षय से मदद की अपील की। शुरुआत में सिक्योरिटी ने बच्ची को हटाने की कोशिश की, लेकिन अक्षय ने उन्हें रोक दिया और बच्ची की पूरी बात ध्यान से सुनी।अक्षय ने बच्ची से कहा कि वह अपना फोन नंबर छोड़ जाए ताकि बाद में उससे संपर्क किया जा सके। बच्ची भावुक हो गई और अक्षय के पैर छूने लगी, जिस पर अक्षय थोड़ा पीछे हटते हुए नजर आए।
Also Read- यूपी में बाइक-स्कूटी खरीदना होगा अब ज्यादा सुरक्षित, दो हेलमेट बिना डिलीवरी नहीं
सोशल मीडिया पर मिल रही जमकर तारीफ
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अक्षय कुमार की दरियादिली और संवेदनशीलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि अक्षय ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ बड़े स्टार ही नहीं, बल्कि दिल के भी बहुत बड़े हैं।गौरतलब है कि अक्षय कुमार पहले भी कई बार जरूरतमंदों की मदद को लेकर चर्चा में रह चुके हैं, और इस बार भी उनका यह अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।



