जाम से मिलेगी निजात, विधायक ने सीएम योगी का किया धन्यवाद।
देवरिया के लिए मकर संक्रांति का पर्व इस बार बड़ी विकासात्मक सौग़ात लेकर आया है। शहर के रूद्रपुर मोड़ से उसरा औद्योगिक क्षेत्र तक की सड़क अब जाम का पर्याय नहीं रहेगी। करीब 38 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग को 10 मीटर चौड़ा किए जाने का शासनादेश जारी हो गया है और टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को जाता है, जिन्होंने लगातार इस मुद्दे को शासन स्तर पर मजबूती से उठाया। विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि पिछले धनतेरस पर ही उन्होंने जनता से वादा किया था कि इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए प्रयास जारी हैं और बहुत जल्द शासनादेश जारी होगा, जो अब पूरा हो चुका है।
दरअसल, रूद्रपुर मोड़ से इंडस्ट्रियल एरिया जाने वाला यह मार्ग बारात घरों, औद्योगिक गतिविधियों और भारी वाहनों के कारण अक्सर जाम से जूझता था। इसे देखते हुए विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात कर सात मीटर की बजाय सड़क को 10 मीटर चौड़ा करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख और आशीर्वाद से शासन ने इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी।

- चार वर्षों में देवरिया को मिली सड़क विकास की बड़ी सौग़ातें।
विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के प्रयासों से पिछले चार सालों में देवरिया की कई प्रमुख और महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण हुआ है, जिनमें शामिल हैं,बहुप्रतीक्षित देवरिया बाईपास
देवरिया–पकड़ी मार्ग चौड़ीकरण
देवरिया–उसरा मार्ग चौड़ीकरण
खरोह–मठिया–रै़श्री मार्ग
देवरिया–हाटा मार्ग चौड़ीकरण
देवरिया–कसया मार्ग चौड़ीकरण
गौरी बाजार–हाटा से करमहा मार्ग
हाटा–गौरी बाजार से देवतहा कुटी संपर्क मार्ग, देवरिया सदर ब्लॉक से परसिया अहीर होते हुए बेलडाड़ तक मार्ग चौड़ीकरण,देवरिया–बलटीकरा मार्ग चौड़ीकरण, स्थानीय लोगों का कहना है कि इन सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण से न सिर्फ़ यातायात सुगम हुआ है, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोज़मर्रा की ज़िंदगी को भी नई रफ्तार मिली है। देवरिया आज तेज़ी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
देवरिया सदर विधायक शिलामणि त्रिपाठी ने इस हेतु सुबह के मुखिया योगी आदित्यनाथ को देवरिया की जनता की तरफ से आभार विद्यापीठ किया है।



