Home National मकर संक्रांति पर गोरखपुर और प्रयागराज में उमड़ा आस्था का सैलाब!

मकर संक्रांति पर गोरखपुर और प्रयागराज में उमड़ा आस्था का सैलाब!

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों गोरखपुर और प्रयागराज में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने एक बार फिर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सफल आयोजन क्षमता को प्रदर्शित किया। गोरखपुर में आयोजित प्रसिद्ध खिचड़ी मेले में करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक बनी रही,श्रद्धालुओं ने परंपरागत रूप से खिचड़ी अर्पित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज की पावन धरती पर आयोजित पौराणिक माघ मेला में मकर संक्रांति के दिन ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। संगम में एक करोड़ तीन लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया।

योगी सरकार द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं,स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रशासनिक समन्वय के चलते दोनों ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन शांतिपूर्ण और सफल रहे।

इन आयोजनों ने न केवल प्रदेश की धार्मिक आस्था को मजबूती दी, बल्कि उत्तर प्रदेश की आयोजन क्षमता को भी राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया।