Home Uttar Pradesh कालिंदी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, दो घंटे तक...

कालिंदी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, दो घंटे तक चली जांच

43
0

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। एएसपी, सीओ, भारी पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।

जैसे ही कालिंदी एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची, सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन को चारों ओर से घेर लिया। यात्रियों को सुरक्षित रूप से ट्रेन से नीचे उतारा गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड द्वारा ट्रेन के सभी डिब्बों की गहन तलाशी ली गई। करीब दो घंटे तक चली छानबीन के बाद ट्रेन में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद कालिंदी एक्सप्रेस को प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया।
पुलिस ने बम की झूठी सूचना देने वाले श्यामू उर्फ सामोस को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से आरपीएफ और पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here