Home Breaking News योगी आदित्यनाथ ने ‘विकास के पहिए’ से विपक्ष की जातिवाद राजनीति को...

योगी आदित्यनाथ ने ‘विकास के पहिए’ से विपक्ष की जातिवाद राजनीति को किया तहस-नहस

84
0

उत्तर प्रदेश की राजनीति ने पिछले नौ सालों में एक नया मोड़ लिया है। राज्य की राजनीति अब सिर्फ जाति पर आधारित नहीं रही, बल्कि विकास की रफ्तार और जनकल्याण पर जोर देने लगी है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को राज्य के सभी 75 जिलों तक पहुँचाया, जिससे जाति और क्षेत्र के विभाजन को पीछे छोड़ते हुए हर जिले में विकास की नई कहानी लिखी गई।

विकास के साथ संस्कृति और धर्म का पुनर्जागरण

योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व केवल प्रशासन तक सीमित नहीं है, यह नेतृत्व संस्कृति और सनातन धर्म के पुनर्जागरण से भी जुड़ा हुआ है, अयोध्या का कायाकल्प, काशी विश्वनाथ धाम का जीर्णोद्धार और महाकुम्भ प्रयागराज 2025, जिसमें 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, इसे विश्व स्तर पर ‘ग्लोबल हेरिटेज इवेंट’ के रूप में प्रस्तुत किया गया, यह महाकुम्भ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन गया।

सांस्कृतिक उत्सव और सामाजिक संदेश

अयोध्या दीपोत्सव, ब्रज रंगोत्सव, खिचड़ी मेला ये केवल उत्सव नहीं हैं, ये हैं एकता, समरसता और सनातन धर्म की सुरक्षा का संदेश, हर मेला और आयोजन समाज को जोड़ने और परंपरा को आगे बढ़ाने का माध्यम बन गया है, सिर्फ सांस्कृतिक पहल ही नहीं, मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण, लव जिहाद और नशे के खिलाफ भी आवाज उठाई। उनका संदेश स्पष्ट है भारत, विश्व मानवता और सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है, जब हम एकजुट रहें।

राजनीति का नया परिदृश्य

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं, जाति आधारित राजनीति को पीछे छोड़ते हुए, अब विकास और संस्कृति की धारा बह रही है, नौ साल के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को सिर्फ प्रशासनिक सफलता ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बनाया है।

अयोध्या की रामजन्मभूमि से लेकर काशी की देव-दीपावली तक, हर कदम पर एक संदेश है एकता, सुरक्षा और गौरव, उत्तर प्रदेश की यह कहानी है विकास और आस्था के संगम की, जहां राजनीति के नए रास्ते, संस्कृति और विकास के मेल से बन रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here