सीएम योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 5 इकाईयों को जमीन का आवंटन पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 8 वर्षों में यूपी ने नीति स्थिरता, सुशासन और बिना देर किए के माध्यम से अभूतपूर्व औद्योगिक परिवर्तन किया है। आज के समय में यूपी संभावनाओं से बहुत आगे बढ़कर “परिणामों” का प्रतीक बन चुका है। अभी प्रदेश में निवेश का गोल्डन टाइम है। सीएम योगी ने रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 5 इकाइयों को जमीन आवंटन पत्र वितरित किया था। सीएम योगी ने इस मौके पर यह भी कहा कि यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से 45 लाख करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हो चुका है, इसमें से 15 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। जल्द ही, 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्ताव जमीन पर उतारे जाएंगे।
नोएडा एयरपोर्ट पर भी की चर्चा –
सीएम योगी ने नोएडा एयरपोर्ट की चर्चा करते हुए यह कहा कि यूपी को जल्द ही जेवर में अपना पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिलने वाला है। यह यात्री परिवहन के साथ ही कार्गो परिवहन के लिए एक बड़ा केंद्र होगा।
ट्रेंड मैनपॉवर पर फोकस जरूरी –
सीएम योगी ने कहा कि हमें उद्योग जगत की आवश्यकताओं के समान उन्हें ट्रेंड मैनपॉवर उपलब्ध करवाना होगा। इस दिशा में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण गतिशीलता से कार्य को आगे बढ़ाए। सीएम ने कहा कि श्रम सुधार के क्षेत्र में यूपी देश में श्रेष्ठ राज्य बनकर उभरा है।
सीएम ने कहा कि पीएम के विजन को आगे बढ़ाते हुए यूपी में सेमीकंडक्टर चिप के निर्माण एवं उत्पादन में निजी क्षेत्र की भूमिका बढ़ाई जा रही है। इसकी वजह से स्थानीय युवाओं को रोजगार की प्राप्ति होगी।
इन्हें मिला आवंटन पत्र:
- इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड को 48 एकड़ भूमि आवंटित की गई। 3706 करोड़ के निवेश से सेमीकंडक्टर चिप बनाएगी।
- एसेट सर्किट प्राइवेट लिमिटेड को 16 एकड़ भूमि आवंटित। 3250 करोड़ के निवेश से फ्लेक्सिबल पीसीबी, सेमीकंडक्टर सब्सट्रेट्स का उत्पादन।
- अम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड को 100 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया। 3532 करोड़ रुपए के निवेश से कॉपर क्लेड लेमिनेट्स, पीसीबी असेंबली।
- कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक्स ऐड अप्लायंस बनाएगी।
- बोधिसत्व चेरिटेबल ट्रस्ट को मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 20.50 एकड़ की भूमि दी गई। 532.18करोड़ रूपए का निवेश होगा।


