Home Uttar Pradesh सीएम योगी ने लखनऊ में लगाया जनता दरबार फरियादियों की सुनी फरियाद...

सीएम योगी ने लखनऊ में लगाया जनता दरबार फरियादियों की सुनी फरियाद निस्तारण के निर्देश

101
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कानून व्यवस्था और सरकारी कामकाज के बीच जनता से भी रूबरू होने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर रहते हैं या फिर लखनऊ लगातार जनता से रूबरू होने का कार्यक्रम अनवरत जारी है गोरखपुर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग में जनता दरबार लगाया और जनता दरबार में सैकड़ो फरियादियों की सीएम योगी आदित्यनाथ ने फरियाद सुनी l

जनता दरबार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक-एक करके फरियादियों की फरियाद सुनी कोई जमीनी विवाद से पीड़ित था तो कोई साहूकारों की ब्याज वसूली से कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित था कोई जमीन पर कब्जे से सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक-एक करके सब की बात को सुना और जिम्मेदारों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया की उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वंचितों को मिले और साथ ही सुरक्षा के साथ सुख में जीवन सरकार की पहली प्राथमिकता है l

सीएम योगी ने एक ओर जहां फरियादियों की फरियाद सुनी तो वहीं दूसरी ओर फरियादियों के साथ आए उनके बच्चों को सीएम योगी आदित्यनाथ दुलारते नजर आए सीएम योगी ने बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट खिलाया और बच्चों को दुलते हुए नजर आए अधिकारियों को निर्देश देते हुए सीएम योगी ने कड़े शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि जनता दरबार में कम से कम फरियादियों की संख्या सुनिश्चित की जाए और मामले को जनपद स्तर पर ही निपटाया जाए l