बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह फिल्मों से दूर रहकर अपनी बेटी आराध्या की परवरिश और परिवार को समय दे रही हैं। इसी बीच ऐश्वर्या की एक पुरानी सलाह फिर से चर्चा में है, जिसमें उन्होंने शादीशुदा महिलाओं को खास बात कही थी।
दरअसल, साल 2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। शो के दौरान दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर मजेदार बातचीत की थी। अभिषेक ने हंसी-मजाक में कहा था कि जब भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता है, तो हमेशा वही पहले बात करते हैं। उन्होंने कहा था कि हर शादी में पत्नी हमेशा सही होती है।
ऐश्वर्या का जवाब बना चर्चा का विषय
अभिषेक की इस बात पर ऐश्वर्या ने बेहद सधे हुए अंदाज में जवाब दिया था। उन्होंने कहा था,“चुप रहना ही शादीशुदा महिला की सबसे बड़ी ताकत होती है। यह जिद नहीं, बल्कि प्यार को रास्ता देने की समझ है।”उनका यह जवाब उस वक्त भी काफी सराहा गया था और आज भी लोग इसे याद करते हैं।
Also Read- महिला सशक्तिकरण को नई रफ्तार: कल्याणकारी योजनाओं पर मंथन, जमीनी स्तर तक लाभ पहुंचाने पर जोर
तलाक की अफवाहों पर भी साधी चुप्पी
ऐश्वर्या और अभिषेक को लेकर कई बार तलाक की अफवाहें उड़ चुकी हैं, लेकिन दोनों ने कभी इन पर खुलकर कुछ नहीं कहा। हाल के समय में दोनों को आराध्या के स्कूल फंक्शन और न्यू ईयर वेकेशन पर साथ देखा गया, जिससे फैंस काफी खुश नजर आए।
वर्कफ्रंट अपडेट
काम की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म ‘पीएस-2’ में नजर आई थीं। इसके बाद से उन्होंने किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है और फिलहाल वह लाइमलाइट से दूर अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान दे रही हैं।


