Home Accident कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की...

कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, एक किशोर घायल

कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी से घर लौटते समय तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हादसे में पिता और बेटे की मौके पर मौत, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल।

102
0

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। कोखराज थाना क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।


गिरसा गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोखराज थाना क्षेत्र के गिरसा गांव के पास हुआ। साईं का पूरा निवासी बुधराम (55 वर्ष) अपने बेटे अरविंद (25 वर्ष) और साले के बेटे सोनू (16 वर्ष) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर भरवारी से अपने घर लौट रहे थे।


डिवाइडर से टकराकर पलटी बाइक

रसूलपुर गिरसा के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे।


अस्पताल में पिता-पुत्र को मृत घोषित किया गया

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तीनों को तत्काल मंझनपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बुधराम और उनके बेटे अरविंद को मृत घोषित कर दिया।


किशोर की हालत गंभीर, प्रयागराज रेफर

घायल किशोर सोनू (16 वर्ष) की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने भेजा शव पोस्टमार्टम को

एक साथ पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


https://itreesoftwares.in/filmitics/insult-to-shankaracharya-is-an-insult-to-sanatan-dharma-sunil-bharala/