केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में 250 बेड वाले अत्याधुनिक इमरजेंसी क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

यह अस्पताल विशेष रूप से आपातकालीन और गंभीर रोगियों को त्वरित, आधुनिक और उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। अस्पताल में अत्याधुनिक मेडिकल उपकरणों के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आयुष और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय तथा जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गई। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह अस्पताल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों के मरीजों के लिए भी लाभकारी साबित होगा। कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया और पूरे क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था रही।



