Home Political news सड़क हादसे में मृत भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे पंकज चौधरी, परिजनों...

सड़क हादसे में मृत भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे पंकज चौधरी, परिजनों को बंधाया ढांढस

88
0

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गुरुवार को उन्नाव पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हैप्पी राजपूत के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ उन्नाव सांसद स्वामी साक्षी महाराज और भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दही थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता हैप्पी राजपूत (27), पुत्र विजय, की बीते 12 जनवरी को थाना असोहा क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बताया गया कि हादसे के समय हैप्पी राजपूत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।

परिजनों से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि हैप्पी राजपूत पार्टी का एक कर्मठ, समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता था। उसकी असमय मृत्यु से भाजपा परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है और हर स्तर पर सहयोग करेगी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की दुर्घटना बीमा योजना के तहत परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता दी गई है। इसके अतिरिक्त भाजपा की ओर से 5 लाख रुपये, युवा मोर्चा की टीम द्वारा 2 लाख रुपये तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से लगभग 5 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई गई है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/lucknows-viral-blinkit-delivery-girl-kanchan-is-a-symbol-of-uttar-pradeshs-changing-identity-with-her-courage/