फिल्म ‘छिछोरे’ से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए 6 साल हो चुके हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। 21 जनवरी को सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर एक बड़ा ऐलान किया गया है। उनकी याद में ‘सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल क्लब एंड फिल्म डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट’ की स्थापना की जाएगी।इस इंस्टीट्यूट की पहल सुशांत के पिता कृष्णा कुमार सिंह ने की है। इसका उद्देश्य कला, संस्कृति और फिल्म इंडस्ट्री में रुचि रखने वाले युवाओं को ट्रेनिंग देना है। संस्थान के फाउंडिंग मेंबर्स में परिवार और शिक्षा जगत से जुड़े कई लोग शामिल हैं।
Also Read- UP में हलाला के नाम पर हैवानियत का आरोप, तीन तलाक कानून का ग्रे एरिया उजागर
सुशांत के सपनों को आगे बढ़ाएगा यह संस्थान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत के पिता ने कहा कि यह इंस्टीट्यूट उनके बेटे की क्रिएटिव सोच और सपनों से प्रेरित है। यहां युवाओं को एक्टिंग, डायरेक्शन, राइटिंग और टेक्निकल एजुकेशन से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी।इसका ऑफिस बिहार के पटना स्थित कंकड़बाग हाउसिंग कॉलोनी में होगा, जहां वर्कशॉप्स और ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला
सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को मुंबई स्थित उनके घर पर हुआ था। उनकी मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया था। ड्रग्स केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को 27 दिन जेल में रहना पड़ा था, हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई।फिलहाल, सुशांत की मौत के मामले में अब तक कोई अंतिम रिपोर्ट सामने नहीं आई है।


