Home Uttrakhand बसंत पंचमी पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, हर की पौड़ी पर...

बसंत पंचमी पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, हर की पौड़ी पर उमड़े श्रद्धालु

64
0

धर्मनगरी हरिद्वार में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के भोर से ही हर की पौड़ी स्थित ब्रह्मकुंड सहित गंगा के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे भक्तों ने विधि-विधान के साथ मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और सूर्य उपासना की। स्नान के दौरान घाट हर-हर गंगे के जयघोष से गूंज उठे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

बसंत पंचमी की परंपरा के अनुसार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर घाटों पर पहुंचे। पीले रंग की छटा ने गंगा घाटों को उत्सव के रंग में रंग दिया और धार्मिक माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन द्वारा घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दिनभर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।

https://itreesoftwares.in/filmitics/cm-yogi-greeted-and-wished-the-devotees-who-took-a-dip-in-the-sangam-on-basant-panchami/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here