Home Accident मोदीनगर में स्कूटी हादसा: भाई-बहन पुल से गंदे नाले में गिरे, बाल-बाल...

मोदीनगर में स्कूटी हादसा: भाई-बहन पुल से गंदे नाले में गिरे, बाल-बाल बचे

86
0

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र में कल देर शाम एक खतरनाक हादसे की सूचना मिली, जिसमें दो भाई-बहन स्कूटी पर सवार होकर पुल पर बने गैप में फंस गए और सीधे गंदे नाले में गिरने से बाल-बाल बच गए।

हादसे का विवरण

सुदामापुरी निवासी साक्षी (17 वर्ष) अपने 18 वर्षीय भाई अजय सक्सेना के साथ स्कूटी से पास की बेकरी शॉप से सामान खरीदकर अपने घर लौट रही थी,
जैसे ही स्कूटी दो नालों के पुलों के बीच बनी खाली जगह पर पहुंची, वाहन असंतुलित हो गया और दोनों भाई-बहन सीधे नाले में गिर गए। सौभाग्य से उनकी स्कूटी पुलिया पर ही रुक गई।

मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उन्हें नाले से बाहर निकाला और नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों को चोटें आई हैं, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

जिम्मेदार विभागों की लापरवाही

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खतरनाक जगह पहले भी कई बार हादसों का कारण बन चुकी है, कुछ समय पहले यहां एक स्कॉर्पियो वाहन भी फंस चुका था, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई सुरक्षा कदम नहीं उठाए गए। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

ग्रेटर नोएडा में हाल ही में हुआ हादसा

इसी तरह की लापरवाही के कारण हाल ही में ग्रेटर नोएडा में कोहरे के कारण एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार नाले में गिर गई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई।
युवराज लगभग ढाई घंटे तक पानी में फंसे रहे, लेकिन बचाव दल के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका, परिवार और स्थानीय लोगों ने नोएडा विकास प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाया था।