Home वायरल-वीडियो पुलिस के साथ सपा सांसद अफजाल अंसारी की हुई नोकझोंक,वीडियो हुआ वायरल

पुलिस के साथ सपा सांसद अफजाल अंसारी की हुई नोकझोंक,वीडियो हुआ वायरल

256
0

गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी और पुलिस अधिकारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सपा सांसद की सदर कोतवाल से बहस होती नजर आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, सांसद अफजाल अंसारी दिशा समिति की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी को गाजीपुर में सड़क रोक दिया गया। सांसद का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी स्पष्ट कारण के उनकी गाड़ी रोकी, जिससे वे नाराज हो गए। वायरल वीडियो में सांसद अफजाल अंसारी पुलिस अधिकारियों से सवाल करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि जब वे एक आधिकारिक बैठक में जा रहे थे तो उनकी गाड़ी बीच सड़क क्यों रुकवाई गई। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस को जांच करनी है तो गाड़ी की विधिवत जांच कर लें, उसमें बैठे लोगों के नाम-पते नोट कर लें, लेकिन इस तरह सार्वजनिक रूप से रोकना गलत है।

नोकझोंक के दौरान अफजाल अंसारी पुलिस से कहते दिखते हैं, “चलिए, ले चलिए… कहां ले चलेंगे?” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या पुलिस उनका अपहरण करना चाहती है। इस पर पुलिसकर्मियों ने किसी भी तरह के गलत इरादे से इनकार किया।

वहीं वीडियो में मौजूद पुलिस के आला अधिकारी बार-बार यह कहते नजर आते हैं कि उन्होंने सांसद की गाड़ी को नहीं रोका। हालांकि सांसद इस बात पर अड़े रहे कि नेशनल हाईवे पर उन्हें रोका गया, जिससे लगातार लोगों के फोन आने लगे और पूरा मामला “तमाशा” बन गया। अफजाल अंसारी ने कहा कि वे दिशा समिति की बैठक के आमंत्रित सदस्य हैं और उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधि व समिति के सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना ठोस कारण के गाड़ी रोकना एक जनप्रतिनिधि के विशेषाधिकार का हनन है। सांसद ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली गलत है और इसे बदला जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here