Home Political news मणिकर्णिका घाट जाने से रोके गए सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, बढ़ा सियासी...

मणिकर्णिका घाट जाने से रोके गए सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, बढ़ा सियासी तनाव

25
0

समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह को पुलिस ने उनके आवास के समीप ही मणिकार्निका घाट जाने से रोक दिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित 8 सदस्यीय टीम स्थलीय निरीक्षण के लिए मणिकार्निका घाट जाने वाली थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहले केवल छह सदस्यों को ही कार्यक्रम की अनुमति दी गई थी, लेकिन सपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के कथित बयान के बाद कार्यक्रम की अनुमति को स्थगित कर दिया गया। इसी के चलते सांसद वीरेंद्र सिंह को आगे बढ़ने से रोक दिया गया।
बताया जा रहा है कि इस टीम में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह के साथ एक अन्य सांसद सनातन पांडे भी शामिल थे।

टीम को मणिकार्निका घाट का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को सौंपनी थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के कारण यह कार्यक्रम नहीं हो सका। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का आवास अर्दली बाजार स्थित टैगोर टाउन इलाके में है, जहां से निकलते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए राजनीतिक हलचल और तनाव की स्थिति बनी रही। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है, जबकि सपा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने इसे सरकार की दमनकारी नीति बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here