Home Madhya Pradesh महाकाल धाम में VIP कल्चर पर बहस तेज़, सुप्रीम कोर्ट में होगा...

महाकाल धाम में VIP कल्चर पर बहस तेज़, सुप्रीम कोर्ट में होगा अंतिम फैसला

73
0

महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह का विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है, जहां चर्चित शास्त्री ने वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णू जैन के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। अभी भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के ‘गर्भगृह में VIP प्रवेश को लेकर उठा विवाद अब देश के सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गया है। आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश न मिलने और नेताओं-विशेष लोगों को विशेष सुविधा दिए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला-

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आम भक्तों को प्रवेश न मिलने का मामला पहले हाई कोर्ट में और अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। इंदौर के अधिवक्ता चर्चित शास्त्री ने वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णू जैन के माध्यम से उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर आज सुनवाई होगी।

प्रभावशाली लोगों को गर्भगृह के अंदर मिली पूजा-अर्चना की अनुमति-

याचिका में यह कहा गया है कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आते हैं, लेकिन उन्हें गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन करने पड़ते हैं, जबकि राजनेताओं और प्रभावशाली लोगों को अंदर जाकर पूजा-अर्चना की अनुमति मिल रही है। इसे समानता और धार्मिक अधिकारों के विरुद्ध बताया गया है।

उज्जैन बना आस्था का केंद्र, दर्शन को उमड़ रहे लाखों भक्त-

महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में भक्तों की संख्या में खूब बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन साल 2023 के बाद मंदिर समिति ने भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। तब उस समय यह कहा गया था कि सावन खत्म होने के बाद पुरानी व्यवस्था लागू हो जाएगी, लेकिन अभी तक ऐसा हो नहीं पाया है। गर्भगृह में प्रवेश का मुद्दा राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

भक्त अभी गणेश मंडपम और नदी हॉल से ही महाकाल के दर्शन कर पा रहे हैं, जबकि दूर-दूर से आए भक्तों के मन में बाबा महाकाल को एक बार स्पर्शन करने और उन्हें पास से देखने की इच्छा जरूर होती है। अब यह तो सुप्रीम कोर्ट का फैसला ही बताएगा कि भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश करने का अधिकार मिल पाता या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here