सीईओ शिशिर ने फहराया तिरंगा, महात्मा गांधी को किया नमन
लखनऊ | 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर खादी बोर्ड मुख्यालय राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां गरिमामय समारोह के बीच गणतंत्र दिवस को पूरे सम्मान और उल्लास के साथ मनाया गया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिशिर सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उन्होंने बापू के आदर्शों को याद करते हुए खादी और स्वदेशी की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया।
तिरंगा फहराया, राष्ट्रगान के साथ दी गई सलामी

इसके पश्चात मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। जैसे ही तिरंगा लहराया, पूरा परिसर राष्ट्रगान की गूंज से गूंज उठा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर गणतंत्र की गरिमा को नमन किया।
अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

ध्वजारोहण के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप कर्तव्यों के ईमानदार निर्वहन की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संविधान में निहित मूल्यों, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का अवसर है।
संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान

मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिशिर सिंह ने खादी बोर्ड से जुड़े सभी कार्मिकों से ईमानदारी, पारदर्शिता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की पहचान है।
वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सिद्धार्थ यादव, वित्तीय सलाहकार मानवेन्द्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी सहित बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।





