Home Entertainment मुंबई मेट्रो जुर्माना खबर पर वरुण धवन की टीम की सफाई

मुंबई मेट्रो जुर्माना खबर पर वरुण धवन की टीम की सफाई

77
0

एक्टर वरुण धवन को लेकर मुंबई मेट्रो से जुड़ी खबरों पर अब स्थिति साफ हो गई है। उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि वरुण पर कोई जुर्माना या पेनाल्टी नहीं लगाई गई थी। पहले जो पोस्ट या रिपोर्ट सामने आई थी, वह गलतफहमी पर आधारित थी और उसे अधिकारियों ने खुद हटा दिया है।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि वरुण धवन ने मेट्रो के नियमों का उल्लंघन किया है। कहा गया था कि स्टेशन पर फोटोशूट या किसी काम के दौरान नियम टूटने पर उन पर फाइन लगाया गया।

Also Read- विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत, DGCA ने की पुष्टि

टीम ने क्या कहा?

वरुण धवन की टीम ने साफ किया,
“हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वरुण धवन पर किसी भी तरह का कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है। अधिकारियों द्वारा किया गया पुराना पोस्ट हटा दिया गया है। इस गलतफहमी को दूर करने में उनके सहयोग की हम सराहना करते हैं।”

टीम ने आगे कहा कि वरुण शहर के नियमों और मेट्रो विभाग के काम का सम्मान करते हैं। अब इस मामले में कुछ भी बाकी नहीं है और सही जानकारी साझा करने के लिए उन्होंने मीडिया का धन्यवाद भी किया।टीम के अनुसार, यह पूरा मामला एक गलतफहमी था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। फिलहाल वरुण धवन अपनी हालिया फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है।