‘हेरा फेरी 3’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में फिर से अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की मशहूर तिकड़ी साथ नजर आएगी। हालांकि फिल्म की शूटिंग में देरी हो रही है, जिस पर अब परेश रावल ने खुलकर बात की है।
देरी से मेरा कोई लेना-देना नहीं – परेश रावल
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में परेश रावल ने साफ कहा कि फिल्म जरूर बनेगी, लेकिन देरी उनकी वजह से नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट को लेकर जो अफवाहें चल रही हैं, वे सही नहीं हैं।
Also Read- चौथे टी-20मैच मे न्यूजीलैंड ने भारत को हराया
अक्षय कुमार और मेकर्स के बीच तकनीकी समस्या
परेश रावल के मुताबिक, देरी की वजह अक्षय कुमार और फिल्म के प्रोड्यूसर्स के बीच कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं। उन्होंने कानूनी विवाद की खबरों को भी बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया कहा। परेश ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके खिलाफ 25 करोड़ रुपये के केस वाली बातें उतनी गंभीर नहीं हैं, जितना दिखाया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही अक्षय और मेकर्स के बीच मामला सुलझ जाएगा, वह फिल्म साइन करने के लिए तैयार हैं।
‘बाबू राव’ के बिना फिल्म नहीं चलेगी
अपने आइकॉनिक किरदार बाबू राव को लेकर परेश रावल ने कहा कि अगर यह फिल्म उनके बिना बनाई गई तो यह बड़ी गलती होगी। उनके मुताबिक, “बाबू राव के बिना ‘हेरा फेरी’ बनाना डिजास्टर साबित हो सकता है।”यानि साफ है कि ‘हेरा फेरी 3’ बनेगी जरूर, बस फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।


