Home Entertainment रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने मचाया एंट्री धमाका! बॉक्स ऑफिस पर...

रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने मचाया एंट्री धमाका! बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म?

69
0

रानी मुखर्जी की सुपरहिट मर्दानी फ्रैंचाइज़ी एक बार फिर लौट आई है और इस बार उम्मीदें पहले से कहीं ज़्यादा हैं! मर्दानी 3 साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है और दोनों पुराने पार्ट्स की सफलता के बाद दर्शकों की नजरें अब इस तीसरे चैप्टर पर टिकी हैं। सनी देओल की बॉर्डर 2 के बॉक्स ऑफिस तूफान के बीच, मर्दानी 3 ने शुक्रवार 30 जून को सिनेमाघरों में एंट्री ले ली है और रिलीज से पहले ही फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है।


फिल्म की टिकट बुकिंग भले ही थोड़ी देर से शुरू हुई, लेकिन शुरुआत भरोसेमंद रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन के लिए करीब 39 उन्तालीस हजार टिकटों की प्री-सेल हुई है।ब्लॉक सीट्स के बिना फिल्म ने 1.16 करोड़ रुपये, जबकि ब्लॉक सीट्स के साथ 2.33 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई कर ली है।


अच्छी बात ये है कि मर्दानी 3 को कंट्रोल्ड बजट में बनाया गया है। हालांकि इसका बजट मर्दानी 2 से ज़्यादा है, लेकिन नॉन-थिएट्रिकल डील्स इसे सुरक्षितबनाती हैं। मौजूदा ट्रेंड्स को देखें तो फिल्म 3 से 3.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है।मर्दानी 3 का निर्देशन किया है अभिराज मीनावाला ने, जो सुल्तान और टाइगर 3 जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।रानी मुखर्जी एक बार फिर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में मल्लिका प्रसाद खूंखार विलेन ‘अम्मा’ के किरदार में हैं, वहीं शैतान फेम जानकी बोदीवाला, मिखाइल यावलकर और कई दमदार कलाकार भी कहानी को मजबूती देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here