Home Uttrakhand मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी को दी...

मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई

49
0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी, देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें देश के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सम्मान श्री भगत सिंह कोश्यारी के सार्वजनिक जीवन में किए गए दीर्घकालिक, समर्पित एवं राष्ट्रसेवा से परिपूर्ण योगदान का उचित सम्मान है। उन्होंने कहा कि कोश्यारी ने उत्तराखंड आंदोलन से लेकर राज्य गठन, प्रशासनिक नेतृत्व और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन तक हर भूमिका में प्रदेश और देश को सुदृढ़ दिशा देने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कोश्यारी का जीवन जनसेवा, सादगी और राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरणास्रोत रहा है। पद्म भूषण सम्मान से न केवल उत्तराखंड, बल्कि संपूर्ण देश गौरवान्वित हुआ है।
मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से श्री भगत सिंह कोश्यारी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here