Home Breaking News सुपर-8के अहम मुक़ाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगा भारत

सुपर-8के अहम मुक़ाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगा भारत

117
0

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम की अगली टक्कर वेस्टइंडीज से है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि इस मैच में जीत से सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का हो सकता है। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास पर नजर डालें तो वेस्टइंडीज  का पलड़ा भारत के खिलाफ भारी रहा है।

दोनों टीमों के बीच अब तक इस टूर्नामेंट में कुल चार मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से तीन में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की है, जबकि भारत को सिर्फ एक बार सफलता मिली है। ऐसे में टीम इंडिया के पास इस रिकॉर्ड को 2-2 की बराबरी पर लाने का आज सुनहरा मौका है।

भारतीय टीम की नजरें एक बार फिर अपने स्टार खिलाड़ियों पर होंगी। खास तौर पर अभिषेक शर्मा,सूर्यकुमार,हार्दिक,तिलक वर्मा ने जैसा जिम्बॉब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था टीम को उसी तरह की आक्रामक और संतुलित बल्लेबाजी की दरकार होगी। गेंदबाजी विभाग में भी सटीक लाइन-लेंथ और डेथ ओवरों में अनुशासित प्रदर्शन जीत की कुंजी साबित हो सकता है।

सुपर-8 के इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम हर हाल में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का करना चाहेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है, लेकिन वेस्टइंडीज जैसी खतरनाक टीम को हल्के में लेना बड़ी भूल साबित हो सकती है।

अब देखना होगा कि क्या टीम इंडिया इतिहास बदलते हुए सुपर-8 की बाधा पार कर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर पाती है या नहीं।