Home Entertainment गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर उठे सवाल, बेटी टीना आहूजा ने तोड़ी चुप्पी

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर उठे सवाल, बेटी टीना आहूजा ने तोड़ी चुप्पी

76
0

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले साल दोनों के तलाक की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि बाद में गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों साथ नजर आए और इन अफवाहों को गलत बताया था।हाल ही में सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर एक कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इन खबरों के बीच अब उनकी बेटी टीना आहूजा ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है।

टीना आहूजा ने क्या कहा

टीना आहूजा ने महिला दिवस के मौके पर अपनी मां के यूट्यूब व्लॉग में इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल उनके परिवार के लिए आसान नहीं रहे और इस दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले।

Also Read- सीएम योगी का दो दिवसीय बलरामपुर दौरा: विश्वविद्यालय-मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, कलेक्ट्रेट में होगी समीक्षा बैठक

वीडियो में टीना अपनी मां के लिए गिफ्ट खरीदती भी नजर आईं। इस पर सुनीता आहूजा ने कहा कि उन्होंने जीवन में अपनी सारी जिम्मेदारियां निभाई हैं, लेकिन अब वह अपने लिए जीना चाहती हैं और अपनी जिंदगी खुलकर जीना चाहती हैं।

गोविंदा ने आरोपों पर दिया था जवाब

इससे पहले गोविंदा ने एक इंटरव्यू में सुनीता के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि उन पर पहले भी कई बार आरोप लग चुके हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा सभी कलाकारों और हीरोइनों के साथ सम्मान से काम किया है।

गोविंदा ने कहा कि उनके साथ काम करने वाली कोई भी अभिनेत्री यह नहीं कह सकती कि उन्होंने कभी गलत व्यवहार किया हो। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ऐसे आरोप पसंद नहीं हैं और उन्होंने नए कलाकारों से भी माफी मांगी, क्योंकि इन विवादों से उनके साथ काम करने में लोग असहज महसूस कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here