Home Entertainment ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल ICU से बाहर, मैनेजर ने दी...

‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल ICU से बाहर, मैनेजर ने दी हेल्थ अपडेट

53
0

बिग बॉस 17 के फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक आईसीयू में इलाज चलने के बाद अब उनकी हालत में सुधार है और वह आईसीयू से बाहर आ गए हैं।

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि अनुराग अब आईसीयू से बाहर हैं और उनकी टीम 24 घंटे उनके साथ है। साथ ही फैंस से उनकी जल्दी ठीक होने के लिए दुआ करने की अपील भी की गई है।

ऑपरेशन से पहले भी दी थी जानकारी

इससे पहले मैनेजर ने बताया था कि अनुराग को फ्रैक्चर के इलाज के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा था कि उनके सभी करीबी दोस्त और परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं, जिनमें उनकी पत्नी ऋतिका भी शामिल हैं।

Also Read- लोकसभा में यूजीसी विधेयक पर सपा सांसद का हमला, बोले- सरकार सिर्फ वोट के लिए लाई बिल

मैनेजर ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग गलत वीडियो और खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से अफवाहें और नफरत फैलाने से बचने की अपील की और कहा कि सिर्फ वही आधिकारिक रूप से अनुराग की सेहत से जुड़ी जानकारी दे सकते हैं।

क्या हुआ था अनुराग डोभाल के साथ?

जानकारी के मुताबिक 7 मार्च को अनुराग दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी एसयूवी चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव पर आए थे। लाइव के दौरान वह काफी भावुक नजर आए और अपने सफर को “फाइनल ड्राइव” बताया। बताया जा रहा है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके कई फ्रैक्चर और अन्य चोटों का इलाज किया।

पहले भी जता चुके थे मानसिक तनाव

घटना से कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर अपने मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याओं के बारे में बात की थी। उन्होंने यह भी दावा किया था कि इससे पहले भी वह दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उनके पिता ने भी सार्वजनिक रूप से उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद वह काफी परेशान चल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here