Home Breaking News “ईद से पहले मेरठ प्रशासन की चेतावनी, सड़क पर नमाज़ पढ़ने पर...

“ईद से पहले मेरठ प्रशासन की चेतावनी, सड़क पर नमाज़ पढ़ने पर होगी बड़ी कार्रवाई”

57
0

मेरठ में ईद को लेकर कड़ी सुरक्षा, सड़क पर नमाज़ पढ़ने पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के मेरठ में आगामी ईद और अलविदा जुमे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, इस संबंध में अविनाश पांडे, एसएसपी मेरठ ने ईदगाह कमेटी और मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

सड़क पर नमाज़ की अनुमति नहीं

बैठक के दौरान एसएसपी ने साफ निर्देश दिए कि ईद की नमाज़ किसी भी हाल में सार्वजनिक सड़कों पर अदा नहीं की जाएगी, उन्होंने कहा कि अगर कोई कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें पासपोर्ट जब्ती और मुकदमा दर्ज करना भी शामिल हो सकता है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शहर की 544 मस्जिदों और 140 ईदगाहों की सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। इसके साथ ही पूरे शहर में ड्रोन कैमरों और 112 पुलिस गाड़ियों के जरिए निगरानी रखी जाएगी।

शरारती तत्वों पर सख्ती

एसएसपी अविनाश पांडे ने कहा कि 99 प्रतिशत लोग शांतिप्रिय होते हैं, लेकिन कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ड्रोन और सेक्टर सिस्टम से निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेरठ शहर को कई सेक्टर और जोन में बांटा गया है, पुलिस ने निगरानी के लिए 6 सक्रिय ड्रोन लगाए हैं, साथ ही नमाज़ के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस को दी गई है।

प्रशासन का कहना है कि बिजली, पानी और सफाई से जुड़ी लगभग 90 प्रतिशत समस्याओं का समाधान कर दिया गया है, ताकि नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

https://itreesoftwares.in/filmitics/pm-modis-scathing-attack-on-congress-land-was-given-to-infiltrators/